गुरूग्राम, 0४ मई ।
गुरुग्राम जिले में एक युवती के साथ ट्रक चालक द्वारा दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती कादीपुर क्षेत्र में शनिवार रात घूम रही थी, इसी दौरान झांसे में लेकर ट्रक चालक ने जबरन दुष्कर्म किया। इससे आहत होकर युवती ने किसी नुकीली चीज से अपना गला काटकर जान देने की कोशिश की। लहूलुहान हालत में लोगों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां वह इलाजरत है। सेक्टर 10ए थाना पुलिस ने युवती के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किय है। पुलिस के अनुसार गुवाहाटी की रहने वाली 27 वर्षीय युवती कई महीनों से कादीपुर इलाके में रह रही है। यहां वह श्रमिक का काम करती है।
शनिवार रात करीब नौ बजे वह क्षेत्र में इंडस्ट्रियल एरिया में घूम रही थी। इसी दौरान उसकी सडक़ किनारे खड़े एक ट्रक चालक से बातचीत होने लगी। कुछ देर बाद चालक ने युवती को झांसे में लेकर ट्रक के केबिन में बिठा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।जब युवती ने विरोध किया तो उसको जान से मारने की धमकी दी।
वारदात के बाद आरोपित ट्रक चालक युवती को सडक़ पर उतारकर फरार हो गया। इससे आहत युवती ने पास में ही पड़ी किसी नुकीली चीज से अपने गले पर वार कर दिया। जिससे गले से खून बहने लगा। लहूलुहान स्थिति में देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही उसे सिविल अस्पताल ले गए।सेक्टर 10 ए थाना पुलिस ने बताया कि युवती का इलाज चल रहा है। उसके बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। युवती के जल्द ही 164 के बयान कराए जाएंगे। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से ट्रक चालक की पहचान कर जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
What's Hot
Saturday, June 13
गुरुग्राम में ट्रक ड्राइवर ने किया दुष्कर्म, आहत युवती ने अपना गला काटकर की आत्महत्या की कोशिश
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

