सूरजपुर। सूरजपुर जिले में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक महिला व्याख्याता को ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर करीब 48 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि साइबर अपराधी अब पढ़े-लिखे और जागरूक वर्ग को भी निशाना बना रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बिश्रामपुर थाना क्षेत्र की निवासी राजेश्री नारायण, जो एक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं, को फेसबुक के माध्यम से ट्रेडिंग से जुड़े संदेश प्राप्त हुए। ठगों ने अधिक लाभ का भरोसा दिलाकर उनका विश्वास जीत लिया और उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपियों ने बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और आरटीजीएस के जरिए रकम जमा कराने के लिए कहा। धीरे-धीरे पीडि़ता से कुल लगभग 48 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। पुलिस जांच में सामने आया है कि ठगों ने फर्जी लिंक, कॉल और चैट के जरिए योजनाबद्ध तरीके से महिला को भ्रमित किया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और साइबर अपराधियों की तलाश की जा रही है। यह घटना लोगों के लिए चेतावनी है कि किसी भी ऑनलाइन निवेश या ट्रेडिंग ऑफर पर भरोसा करने से पहले पूरी जानकारी और सत्यापन करना बेहद जरूरी है।
What's Hot
Saturday, June 13
ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 48 लाख की ठगी, महिला व्याख्याता हुई साइबर फ्रॉड का शिकार
Previous Articleपशुपालन घोटाला: 90 प्रतिशत प्रकरण संदिग्ध होने का दावा
Next Article महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

