जांजगीर। पामगढ़ ब्लॉक के मैदानी इलाके में रविवार सुबह भालू की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बारगांव और कोसला के खेतों में भालू के विचरण का वीडियो सामने आने के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भालू को जंगल की ओर खदेडऩे का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल पाया।
यह पहली बार है जब पामगढ़ के मैदानी क्षेत्र में भालू देखा गया है। ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर पंचायत के व्हाट्सएप ग्रुप में साझा किया और एक-दूसरे को सतर्क किया। भालू के रिहायशी इलाकों के पास पहुंचने से लोगों में भय का माहौल है। वन विभाग ने आसपास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों को अकेले खेतों की ओर न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी है। टीम लगातार भालू की तलाश कर रही है। इन गांव के आसपास घूम रहा: रविवार सुबह भालू पहुंचने की सबसे पहली खबर बारगांव से मिली। कुछ ही देर में भालू दौड़ते हुए कोसला की ओर बढ़ गया।
कई गांवों में सतर्कता, खेतों में नहीं जाने सलाह ट्टरविवार सुबह भालू पहले बारगांव में देखा गया, इसके बाद कोसला की ओर बढ़ गया। नेवराबंद, बारगांव, पेंड्री और कोसला सहित आसपास के गांवों में लोगों को सतर्क किया गया है।गांवों में मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। भालू की तलाश जारी है , लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। -होरेश शर्मा, एसडीओ वन विभाग जांजगीर-चांपा।
Wednesday, May 20
गांव के पास दिखा भालू, देर शाम तक खोजबीन की
Previous Articleदो राज्यों में भाजपा की वापसी संगठन को मिली संजीवनी
Next Article पहाड़ से नीचे उतरे हाथियों ने धोबघट में ढहाया मकान
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

