कोरबा। वनमंडल कटघोरा के जटगा रेंज में हाथियों का उत्पात जारी है। पहाड़ से नीचे उतरे और 11 हाथियों ने बीती रात उत्पात मचाते हुए धोबघट में एक महिला के घर को ढहा दिया। इतना ही नहीं दो अन्य ग्रामीणों के बाड़ी में प्रवेश कर वहां लगे सब्जी के पौधों को भी तहस-नहस कर दिया। ग्रामीणों को हाथी द्वारा उत्पात मचाए जाने की जानकारी आज सुबह तब लगी जब वे बाड़ी पहुंचे तो वहां लगे पौधों को तहस-नहस पाया। पीडि़त ग्रामीणों द्वारा तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई जिस पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आज सुबह गांव पहुंचे और हाथियों द्वारा रात में किए गए नुकसानी का आंकलन करने के साथ रिपोर्ट तैयारी की। ज्ञात रहे रेंज के मेड़उड़ पहाड़ में 44 की संख्या में हाथी विचरण कर रहे थे जिसमें से 11 हाथी एक दिन पूर्व नीचे उतर गए और आसपास के क्षेत्र में मंडराने लगे। हाथियों का यह दल बीती रात जटगा पंचायत के आश्रित बसती धोबघट पहुचं गया और वहां जमरम उत्पात मचाया। गांव में एक महिला के घर व दो अन्य ग्रामीणों के बाड़ी को उजाडऩे के बाद हाथियों का दल पास में स्थित गांव के जंगल में पहुंचकर डेरा डाल दिए हैं।
What's Hot
Saturday, June 13
पहाड़ से नीचे उतरे हाथियों ने धोबघट में ढहाया मकान
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

