तमिलनाडु 04 मई ।
तमिलनाडु की सियासत में नया सुपरस्टार मिल गया है। आठ साल से सुपरहीरो की जो जगह खाली पड़ी थी उसे थलापति विजय भरते हुए दिख रहे हैं। फिल्म स्टार से राज्य की सत्ता तक पहुंचीं जयललिता के 2016 में और 2018 में करुणनिधि के निधन के बाद से ये जगह खाली थी। पिछले 49 साल से राज्य सियासत में चल रहा द्रविड़ राजनीति का दबदबा खत्म होता दिख रहा है। बीते 49 साल से सिनेमा के सुपरस्टार ही यहां राजनीति के भी नायक हुआ करते थे। फिर चाहे बात एम. करुणानिधि की हो या सुपरस्टार एमजी रामचंद्रन यानी एमजीआर और जे. जयललिता की। इन सभी नामों के अलावा तमिलनाडु की राजनीति में और भी कई ऐसे नाम रहे हैं, जिन्होंने लंबे समय तक इस दक्षिण भारत के राज्य में मजबूत राजनीतिक मौजूदगी दर्ज की है। एमके स्टालिन और उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन भले ही तमिल सिनेमा से वास्ता रखते हैं, लेकिन उन्हें भी कॉलीवुड में पहले के अभिनेताओं जैसी लोकप्रियता नहीं मिली। हालांकि, विजय की बात करें तो उनमें वह सब खूबियां रही हैं, जो उन्हें तमिल सिनेमा का सुपरस्टार बनाती हैं। इसीलिए तमिलनाडु में उन्हें उनके पूरे नाम विजय जोसेफ की जगह थलापति विजय के नाम से भी जाना जाता है। थलापति यानी दल का नेतृत्व करने वाला। तमिलनाडु चुनाव के शुरुआती रुझानों को देखा जाए तो सामने आता है कि टीवीके ने राज्य में एकतरफा तौर पर दोनों स्थापित द्रविड़ पार्टियों- द्रविड़ मुनेत्र कझगम (द्रमुक) और अन्नाद्रमुक (एआईएडीएमके) के लिए कड़ी चुनौती पेश की है। आलम यह है कि विजय की सीटें इन दोनों पार्टियों से ही ज्यादा हैं। ऐसे में अगर विजय तमिल की राजनीति के अगले मास्टर (विजय की एक फिल्म का शीर्षक) साबित हों तो इसमें कोई चौंकने वाली बात नहीं होनी चाहिए।
सी. जोसेफ विजय, जिन्हें जोसेफ विजय चंद्रशेखर के नाम से भी जाना जाता है का जन्म 22 जून 1974 को हुआ था। उनके पिता एस. ए. चंद्रशेखर एक फिल्म निर्माता हैं और उनकी मां शोभा चंद्रशेखर एक हिंदू हैं जो फिल्मों में बैकग्राउंड सिंगर रही हैं। विजय का ताल्लुक तमिलनाडु के वेल्लालर समुदाय से है, जो एक संपन्न कृषि समूह है और इसमें हिंदू व ईसाई दोनों धर्मों के लोग शामिल हैं।
Wednesday, May 20
पहले ही चुनाव में विजय का मास्टरस्ट्रोक करुणानिधि-एमजीआर की विरासत को दी चुनौती
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

