पटना, 0६ मई ।
वियजवाड़ा से मोतिहारी स्थित अपने गांव जाने के लिए ट्रेन से पटना पहुंची 15 साल की नाबालिग दरिंदगी का शिकार हो गई। मोबाइल चोरी होने पर मदद का झांसा देकर आरोपित ने उसे विश्वास में ले लिया और शिकायत दर्ज कराने के नाम पर उसे पटना जंक्शन से गांधी मैदान ले गया। वहां पर दूसरे दोस्त को बुलाया। उसके साथ मिलकर नाबालिग के साथ पहले कार में, फिर बेउर स्थित एक मकान में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दरिंदगी की शिकार हुई पीडि़ता की जब हालत बिगडऩे लगी तब, उसे दानापुर रेलवे स्टेशन के नजदीक छोड़ दिया। पीडि़ता इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। दानापुर रेल पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा फरार है। आरोपितों की पहचान बेउर निवासी विकास उर्फ विजय और गर्दनीबाग के पवन राय के रूप में हुई। पीडि़ता 28 अप्रैल को विजयवाड़ा से ट्रेन पकडक़र एक मई की शाम करीब तीन बजे पटना जंक्शन पहुंची थी, जहां से उसे मोतिहारी स्थित अपने पैतृक गांव जाना था। तभी पटना जंक्शन पर किसी ने उसका मोबाइल फोन चोरी कर लिया। वह वहीं पर बैठकर रोने लगी। तभी एक युवक आया और मदद का झांसा देकर उसे अपने विश्वास में ले लिया। बोला चलो मोबाइल चोरी की शिकायत करवा देता हूं। वह उसके साथ स्टेशन से निकली। आरोपित उसे वहां से ऑटो से गांधी मैदान ले गया। वहां कुछ देर बैठने के बाद उसका एक दोस्त सफेद रंग की कार से आता है। दोनों पीडि़ता को उसी कार में बैठाकर जंक्शन के पास ले गए। कार में उसके साथ दरिंदगी की। रोने पर उसे धमकी देकर चुप करा दिया। रात भर उसे आसपास कहीं रखे। दूसरे दिन दो मई को दिन भर वह उसे डरा धमकाकर शहर में घुमाते रहे। शाम होते ही उसे बेऊर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में ले गए, वहां दोनों के साथ तीसरा आरोपित भी पहुंच जाता है। वहां भी पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया। जब उसकी तबियत बिगडऩे लगी तब आरोपित उसे गाड़ी से दानापुर रेलवे स्टेशन के पास छोड़ भागे। वह किसी तरह स्टेशन पहुंची। कुछ देर बाद जो आरोपित उसे पटना जंक्शन पर पहले मिला था वह वहां पहुंच गया। साथ चलने की जिद करने लगा। विरोध करने पर वहां मौजूद लोगों ने आरोपित को दबोच लिए। आरोपित की पहचान विकास उर्फ विजय के रूप में हुई। तक पीडि़ता ने जीआरपी को आपबीती बताई। पुलिस पीडि़ता को बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया।
What's Hot
Saturday, June 13
पटना में मदद का झांसा देकर नाबालिग से कार और फिर निर्माणाधीन मकान में गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

