शिवरीनारायण। नगर के थाना रोड स्थित केशरवानी कल्याण भवन में कटकवार परिवार के आयोजन में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह महोत्सव का सोमवार शाम कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं और सिर पर कलश धारण कर मुख्य मार्गों से गाजे-बाजे के साथ मेला मैदान स्थित गंगा महाआरती घाट पहुंचीं।महानदी तट पर मां चित्रोत्पला गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के बाद मंत्रोच्चार के बीच कलशों में जल भरकर यात्रा वापस कथा स्थल पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्रीमद् भागवत कथा के मुख्य वक्ता खरौद निवासी पंडित ओमप्रकाश शर्मा हैं। वे प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से ‘हरि इच्छा’ तक सरल भाषा में भागवत के प्रसंगों का वर्णन करेंगे। मुख्य यजमान रवि कटकवार ने बताया कि आयोजन को लेकर उत्साह है और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।आयोजन समिति के अनुसार नौ दिन तक प्रतिदिन अलग-अलग प्रसंग होंगे।
What's Hot
Saturday, June 13
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुरू
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

