तावडू, 06 मई ।
कुंडली मानेसर-पलवल मार्ग पर जिले के धुलावट टोल प्लाजा के समीप खड़े ट्रक में पीछे से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो कार ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। जिससे स्कॉर्पियो कार के परखच्चे उड़े गए। कार में सवार उत्तर प्रदेश पुलिस के चार जवानों समेत पांच की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। चारों जवान उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई थाने में तैनात थे। जिनमें दो सब इंस्पेक्टर व दो सिपाही शामिल थे। स्कोर्पियों कार चालक अमरीक पंजाब के संगरूर जिले के जोगिया पट्टी का रहने वाला था।
अमरीक के भाई के अपहरण के मामले में उरई पुलिस की टीम जांच के लिए हरियाणा के जींद जिले में जा रही थी। सुबह लगभग 10 बजे उस वक्त हुआ जब धुलावट टोल प्लाजा के समीप एक अज्ञात ट्रक चालक ट्रक को केएमपी मार्ग पर खड़ा करके पास ही बने चाय के खोके से कुछ सामना लेने के लिए गया हुआ था। घटना के बाद ट्रक चालक अपने ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया।
What's Hot
Thursday, August 20
केएमपी पर भीषण हादसे में बुझे 5 घरों के चिराग, कार से शव निकालने में लग गए दो घंटे, नजारा देख सहमा हर कोई
Previous Article06 May 2026: e-paper
Next Article जदयू विधायक अनंत सिंह की फिर बढ़ी मुश्किलें
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

