कोलकाता 06 मई। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद से कई जगहों से हिंसा की खबरें सामने आई है। इन हिंसा पर चुनाव आयोग सख्ती दिखाया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को हिंसा और तोडफ़ोड़ में शामिल लोगों को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। यह जानकारी बुधवार को एक अधिकारी ने दी है। राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा की कथित घटनाओं में दो लोगों की मौत हुई है।
इसके अलावा कई पार्टी कार्यालयों में तोडफ़ोड़ की घटनाओं के बाद भी सामने आई है। इसके बाद चुनाव आयोग ने यह निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, कोलकाता पुलिस आयुक्त और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के महानिदेशकों के साथ-साथ सभी जिला मजिस्ट्रेटों, पुलिस अधीक्षकों और अन्य अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर गश्त बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं। अधिकारी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के निर्देश का हवाला देते हुए कहा हिंसा भडक़ाने और तोडफ़ोड़ की घटनाओं को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार लोगों को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने कानून को शीघ्र और सख्ती से लागू करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
उन्होंने आगे कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंताओं के बीच यह निर्देश आया है। चुनाव आयोग स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, हमें हाई अलर्ट पर रहने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि शांति भंग करने के किसी भी प्रयास से सख्ती से निपटा जाए। उन्होंने आगे कहा कि राज्य अधिकारियों ने सभी जिलों में निगरानी बढ़ा दी है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस और केंद्रीय बलों के बीच समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं।
What's Hot
Saturday, June 13
पश्चिम बंगाल: चुनाव बाद हिंसा पर सीईसी सख्त, हिंसा में शामिल लोगों की तुरंत गिरफ्तारी के दिए आदेश
Previous Articleजदयू विधायक अनंत सिंह की फिर बढ़ी मुश्किलें
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

