चेन्नई। देश में एक बहुत बड़ी और खौफनाक आतंकी साजिश पर एनआईए ने अपनी चर्चा सार्वजनिक जगहों पर जहर फैलाकर बड़ी संख्या में लोगों को मारने की आतंकी संगठन आईएसआईएस की एक खतरनाक योजना को सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम कर दिया है। इस दिल दहला देने वाले मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने एक डॉक्टर सहित तीन लोगों के खिलाफ अपनी चार्जशीट (आरोप पत्र) दायर कर दी है। यह मामला सीधे तौर पर बायोटेररिज्म यानी जैविक आतंकवाद से जुड़ा है, जो देश की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता था। इस साजिश का मकसद प्रतिबंधित हथियारों और घातक जहर का इस्तेमाल करके निर्दोष लोगों की जान लेना था। इस पूरे मामले की जांच कर रही एनआईए ने जारी एक आधिकारिक बयान में बताया कि इस साजिश में तीन मुख्य आरोपी शामिल हैं। इनमें हैदराबाद का रहने वाला डॉक्टर सैयद अहमद मोहिउद्दीन और उत्तर प्रदेश के रहने वाले आजाद और मोहम्मद सुहैल शामिल हैं। इन तीनों के खिलाफ गुजरात के अहमदाबाद स्थित एनआईए की विशेष अदालत में चार्जशीट दायर की गई है। ये तीनों आरोपी विदेशों में बैठे अपने आईएसआईएस आकाओं के इशारे पर काम कर रहे थे। इनका मुख्य मकसद उन युवाओं को भडक़ाना और अपने संगठन में शामिल करना था, ताकि वे जिहाद के नाम पर देश में खौफ और दहशत फैला सकें। एनआईए की जांच में सामने आया है कि आरोपी राइसिन नामक एक बेहद खतरनाक जहर का इस्तेमाल करने वाले थे। यह जहरीला पदार्थ अरंडी के बीजों से निकाला जाता है और इसे रासायनिक हथियार सम्मेलन की सूची में शामिल किया गया है। आरोपी डॉक्टर मोहिउद्दीन ने चीन से एमबीबीएस की पढ़ाई की है।
जांच में पता चला है कि मोहिउद्दीन ने अपने हैदराबाद स्थित घर को राइसिन जहर बनाने के लिए एक गुप्त प्रयोगशाला (लैब) में बदल दिया था। उसके आकाओं ने उसे दक्षिण एशिया में आईएसआईएस का अमीर (मुखिया) बनाने का लालच दिया था। इस पूरे मामले का भंडाफोड़ तब हुआ जब नवंबर 2025 में गुजरात एटीएस ने मोहिउद्दीन को एक टोल प्लाजा पर अवैध हथियारों और चार लीटर अरंडी के तेल के साथ गिरफ्तार किया था।
Wednesday, May 20
ISIS की खौफनाक साजिश: सार्वजनिक जगहों पर जहर फैलाने की थी तैयारी,NIA ने डॉक्टर समेत तीन पर चार्जशीट की दायर
Previous Articleआईआरसीटीसी घोटाले में लालू परिवार पर आरोप तय करने का फैसला टला
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

