जांजगीर। जिले के कुदरी बैराज में गत मंगलवार देर 4 शाम एक छात्र ने छलांग लगा दी। छात्र को कूदते देख वहां मौजूद लोगों में हडक़ंप मच गया। बैराज के गार्ड को बुलाया गया।
तत्काल इसकी सूचना ग्राम सरपंच और स्थानीय गोताखोरों को दी गई। टीम ने बैराज के आसपास रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी छात्र का कुछ पता नहीं चल पाया है। बैराज के पास से लापता छात्र की पहचान चांपा नगर के शिवम साहू के रूप में हुई है। छात्र मंगलवार शाम से घर नहीं पहुंचा था।
छात्र दो दिन से लापता है। बताया जा रहा है कि 11 परीक्षा परिणाम खराब आने के कारण वह मानसिक तनाव में था। घटना को अंजाम देने से पहले छात्र ने अपने दोस्त को फोन कर बैराज में कूदने की बात भी कही थी। मंगलवार शाम करीब 4 बजे एक ऑटो चालक ने युवक को गहरे पानी में छलांग लगाते देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और उनकी मौजूदगी में बचाव कार्य जारी है।
बिलासपुर से बुलाई गई टीम- मंगलवार को आस पास के लोगों व स्थानीय गोताखोर की टीम के मदद से खोजबीन शुरू हुई। लेकिन छात्र का पता नहीं चला। इसके बाद बुधवार को सुबह टीम दोबारा मौके पर पहुंची। जब बात नहीं बनी तो बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू करने के लिए बुलाया गया।
Wednesday, May 20
बैराज में नहाने गए छात्र की दो दिन से तलाश
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

