जांजगीर। आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जांजगीर-नैला नगरपालिका परिषद के जनगणना चार्ज अधिकारी ने ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ कार्य में लापरवाही बरतने वाले 29 प्रगणकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि संबंधित प्रगणक तत्काल कार्य प्रारंभ नहीं करते हैं, तो उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने इसे शासकीय कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही बताया है। नगरपालिका परिषद द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण) के लिए विभिन्न वार्डों में प्रगणकों की ड्यूटी लगाई गई थी।समीक्षा में पाया गया कि कई प्रगणकों ने अब तक आवंटित क्षेत्रों में कार्य शुरू ही नहीं किया है। मामले में रविन्द्र सिंह कंवर, केशव चन्द्र साहू, कलेश्वर प्रसाद साहू, अजय कुमार बघेल, रामबाई पटेल, गोपाल प्रसाद सूर्य, अंजना श्रीवास, मधु द्विवेदी, दीप्ति, रामेश्वर प्रसाद देवांगन, संजय कुमार खरे, संतोष कुमार मेहरा, सुनीता राठौर, लक्ष्मी, प्रतिमा सिंह, प्रदीप कुमार राठौर, सुधा शर्मा, धर्मेन्द्र कुमार उपाध्याय, वैभव शर्मा, जयप्रकाश सिंह, सविता बालानाथ, ज्योति शर्मा, धीरेन्द्र राठौर, महेश्वर प्रसाद साहू, राजकुमार ताम्रकार, सुखसागर निराला, संतोष चौरागड़े और अनिता तरुण को नोटिस दिया गया है।
What's Hot
Saturday, June 13
जनगणना में लापरवाही पर 29 प्रगणकों को थमाया नोटिस, निलंबन की चेतावनी
Previous Articleबैराज में नहाने गए छात्र की दो दिन से तलाश
Next Article राष्ट्रवाद पर मुहर लगाई जनता ने: रवि पांडेय
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

