चांपा। नगर में बहुप्रतीक्षित नवीन कन्या महाविद्यालय की स्थापना को लेकर नगर पालिका में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ठाकुर छेदी लाल महाविद्यालय जांजगीर के प्राचार्य डी.बी. लहरे, एम.एम.आर. महाविद्यालय के प्राचार्य एच.पी. खैरवार सहित प्रो. नीलिमा पांडे, मीनाक्षी चन्द्रा, डॉ. सुनीता राठौर, डॉ. एल.पी. तिवारी एवं डॉ. एल.पी. मिरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, अधिकारीगण एवं पार्षदों की उपस्थिति में चांपा में नवीन कन्या महाविद्यालय स्थापित करने हेतु प्रस्ताव भेजने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
इस दौरान महाविद्यालय के लिए उपयुक्त स्थल चयन को लेकर भी गंभीर मंथन हुआ। प्रस्तावित स्थलों में आत्मानंद स्कूल के पीछे का क्षेत्र, कुरदा हनुमान धारा एवं चरण नगर सहित अन्य संभावित स्थलों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक उपरांत संबंधित स्थलों का निरीक्षण भी किया गया।
उल्लेखनीय है कि चांपा में कन्या महाविद्यालय की मांग वर्षों पुरानी रही है। स्थानीय छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाना पड़ता है, जिससे अनेक परिवारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यह मांग लंबे समय से नगरवासियों की आकांक्षा रही है, जो अब साकार होती नजर आ रही है।
इस महत्वपूर्ण पहल को आगे बढ़ाने में नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव विशेष रुचि लेते हुए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में नगर पालिका द्वारा शासन को प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया को गति दी जा रही है।
यदि प्रस्ताव को स्वीकृति मिलती है तो चांपा नगर सहित आसपास की बेटियों को अपने ही शहर में उच्च शिक्षा का अवसर प्राप्त होगा, जिससे न केवल शिक्षा के स्तर में वृद्धि होगी बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी।
What's Hot
Friday, August 21
चांपा में नवीन कन्या महाविद्यालय की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
Previous Articleफिटनेस के सफर में निरंतर बने रहने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

