जबलपुर , १० मई ।
जबलपुर के बरगी बांध में 30 अप्रैल को हुए हृदय विदारक क्रुज हादसे की जांच जारी है। शनिवार को तीसरे दिन भी प्रशासनिक जांच टीम ने क्रुज हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। बयान की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। पूछताछ में सुरक्षा में कमी और बचाव कार्य में देरी सामने आई। पूछताछ के दौरान जांच टीम में शामिल अधिकारी तो खुलकर कुछ नहीं कह रहे, परंतु प्रत्यक्षदर्शियों से अब तक जो बयान लिए गए उससे स्पष्ट हो गया है कि 13 पर्यटकों की मौत का मुख्य कारण सुरक्षा व्यवस्था में चूक और जिम्मेदारों की लापरवाही रही है। इस मामले में अब तक 67 लोगों के बयान हो चुके हैं। जिसमें हादसे में मृत पर्यटकों के स्वजन, क्रुज में सवार पर्यटक, मैकल रिसार्ट के अधिकारी, कर्मचारी सहित बचाव दल के मजदूर भी शामिल है। हालांकि जांच टीम अभी तक किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है। प्रशासनिक स्तर पर एसडीएम अभिषेक ङ्क्षसह और तहसीलदार पूर्णिमा सहित जांच टीम में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम चश्मदीदों के बयान दर्ज कर ही है।बयान और वीडियोग्राफी सहित पूरी जानकारी हर दिन उच्चाधिकारियों को सौंपी जा रही है। इसके आधार पर आगामी जांच की रणनीति बनाई जा रही है। मसलन अब तक लिए गए बयान में यदि कोई बिंदु छूट रहा है और उसका भी कोई प्रत्यक्षदर्शी है तो जांच उसी विभाग, कर्मचारी व पर्यटकों पर केंद्रित की जा रही है। इधर, मामले में पुलिस की जांच सुस्त पड़ी है। जिला अदालत ने स्वत: संज्ञान लेते हुए दोषियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे, परंतु पुलिस का तर्क है कि विभाग से प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस कार्रवाई करती है। क्रूज मामले में उच्चस्तरीय जांच समिति जांच कर रही है। पुलिस उसी जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।हादसे को लेकर मप्र हाई कोर्ट में दो याचिकाएं दायर की गई हैं। जबलपुर की सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पा तिवारी ने याचिका में राज्य सरकार, स्थानीय प्रशासन व मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड को मामले में दोषी बताते हुए एक विशेष जांच दल के गठन करने की मांग की है।
भाजपा शासित राज्यों के सभी उपमुख्यमंत्री भी समारोह में मौजूद रहे।यह दृश्य भारतीय राजनीति में विरल माना जा रहा है, जहां एक राज्य के मुख्यमंत्री के शपथ समारोह को राष्ट्रीय शक्ति प्रदर्शन का मंच बना दिया गया।
Wednesday, May 20
क्रुज हादसा : पर्यटन विभाग के दो और कर्मचारियों से पूछताछ, अब तक 67 के बयान दर्ज
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

