कोलकाता 10 मई। तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत कर बंगाल की सत्ता में पहली बार आई भाजपा की पहली सरकार का शनिवार को यहां भव्य शपथ ग्रहण समारोह किसी राजनीतिक उत्सव से कम नहीं था। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित शपथ समारोह का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और देश के 22 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से लेकर केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए के सभी घटक दलों के वरिष्ठ नेता गवाह बने। इन दिग्गजों की उपस्थिति में सुवेंदु अधिकारी ने बंगाल के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। बंगाल में भाजपा के वह पहले मुख्यमंत्री हैं। इसी के साथ श्याम प्रसाद मुखर्जी की धरती पर भाजपा राज का आगाज हो गया। यह सिर्फ एक शपथ ग्रहण समारोह नहीं था, बल्कि शक्ति प्रदर्शन, सांस्कृतिक प्रस्तुति और राजनीतिक संदेशों का संगम था। मंच पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व व एनडीए का पूरा कुनबा मौजूद था।
What's Hot
Saturday, June 13
कोलकाता में एनडीए का महाकुंभ, पीएम मोदी और 22 राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

