कोरिया बैकुंठपुर।
कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के ग्राम पंचायत खांडा स्थित शगुन गार्डन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 40 जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाज एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री भैय्यालाल राजवाड़े उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोरिया वंदना राजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य गीता राजवाड़े, सौभाग्यवती सिंह कुसरो, संगीता सोनवानी शामिल हुए। उन्होंने नवदंपत्तियों को शुभाशीष देते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं उज्ज्वल दांपत्य जीवन की कामना की। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी वर-वधुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके नए जीवन की मंगलकामना की। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विवाह की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं विभाग द्वारा सुनिश्चित की गई थीं। विवाह मंडप को आकर्षक ढंग से सजाया गया था तथा सभी जोड़ों के लिए पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुरूप व्यवस्था की गई। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल परिवारों में विशेष उत्साह एवं खुशी का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना एवं उन्हें सामाजिक सुरक्षा देना है। इस योजना के माध्यम से बेटियों के सम्मान, सुरक्षा एवं उनके बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ-साथ फिजूलखर्ची को रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक राहत मिलती है तथा समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। समारोह के अंत में सभी नवविवाहित जोड़ों को उपहार सामग्री भेंट कर उनके सुखमय एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की गई। इस सफल कार्यक्रम के के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी रावटे परियोजना अधिकारी बैकुंठपुर अनुपमा सिंह तथा समस्त पर्यवेक्षक, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, उल्लास एवं पारिवारिक वातावरण देखने को मिला। निश्चित तौर पर इस आयोजन के दौरान नाचा दल के द्वारा नित्य कर अच्छा सहयोग प्रदान किया गया।
What's Hot
Saturday, June 13
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 40 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

