कोरबा। कोरबा जिले में भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा शासकीय ई.वी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोरबा में ‘लू प्रबंधन एवं बचाव’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी देना और उन्हें समाज के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील बनाना था।
उक्त कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को बताया गया कि गर्मी के इस मौसम में थोड़ी सी सावधानी गंभीर समस्याओं से बचा सकती है। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, तेज धूप में निकलते समय सिर को ढंककर रखने, हल्के और सूती कपड़े पहनने तथा शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी। साथ ही लू लगने की स्थिति में प्राथमिक उपचार और तुरंत अपनाए जाने वाले आवश्यक कदमों की जानकारी भी सरल और व्यावहारिक तरीके से दी गई। रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्यों ने विद्यार्थियों के बीच ‘लू प्रबंधन एवं बचाव’ से संबंधित टेम्पलेट और पंपलेट वितरित कर जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह और रुचि के साथ कार्यक्रम में भाग लिया तथा यह संदेश ग्रहण किया कि जागरूकता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा माध्यम है।
महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में केवल स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ही नहीं दी गई, बल्कि मानव सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और जनजागरूकता का संदेश भी दिया गया। विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं सुरक्षित रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी गर्मी और लू से बचाव के प्रति जागरूक करेंगे।
महाविद्यालय प्रबंधन ने रेड क्रॉस सोसायटी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में जागरूकता, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच का विकास करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी से अपील की गई कि गर्मी के मौसम में सावधानी बरतें, स्वस्थ रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करें।
What's Hot
Saturday, June 13
रेड क्रॉस सोसायटी ने जागरूकता अभियान चला विद्यार्थियों को बताए लू से बचाव और प्राथमिक उपचार के उपाय
Previous Articleकरिश्मा तन्ना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

