टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उन्होंने हाल ही में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज शेयर की हैं. फोटोज में वो काफी ग्लैमरस लुक में नजर आईं. एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इन दिनों अपनी फर्स्ट प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं. वो अक्सर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कई ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं. उनका ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. लुक की बात करें, तो करिश्मा ब्लैत एंड व्हाइट मोनोकिनी पहने नजर आई. गॉग्लस लगाए वो काफी ब्यूटीफुल दिख रही है. करिश्मा ने कई पोज भी दिए. तस्वीरों में उनका बेबी बंप भी नजर आ रहा है. फैंस तस्वीरों पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. करिश्मा ने इससे पहले ब्लैक मोनोकिनी में भी कई फोटोज शेयर की थी. सेल्फी लेते हुए वो अपनी बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रहीं थी. बता दें, एक्ट्रेस इस साल अगस्त में अपने पहले बेबी का वेलकम करने वाली हैं. उन्होंने अपने पति के साथ फोटोज शेयर कर फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की. करिश्मा तन्ना ने साल 2022 में वरुण बंगेरा के साथ शादी की थी. अब ये कपल शादी के चार साल बाद पेरेंट्स बनने वाले हैं.
What's Hot
Saturday, June 13
करिश्मा तन्ना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

