गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में दहेज के दानवों ने शादी के सालगिरह के दिन ही 3 माह की गर्भवती महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी है। घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र के बखरौर गांव की है। मृतका की पहचान मनीष कुंवर की 22 वर्षीय पत्नी गुडिय़ा देवी के रूप में हुई है। वारदात के बाद परिजन शव को छोडक़र फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि गुडिय़ा की शादी 8 मई 2025 को सिधवलिया थाना क्षेत्र के बखरौर गांव निवासी मनीष कुंवर के साथ हुई थी। शादी के दौरान हैसियत के मुताबिक लडक़ी के पिता ने दान दहेज भी दिया था। गुडिय़ा 3 माह की गर्भवती हुई तो ससुराल वालों से दहेज में एक बुलेट और सोने की चेन की डिमांड कर दी गई। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर गुडिय़ा को प्रताडि़त किया जाने लगा। वहीं कल देर रात गुडिय़ा की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद सिधवलिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही पति समेत ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोडक़र फरार हो गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
What's Hot
Saturday, June 13
शादी की सालगिरह पर गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

