रायपुर: माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं हिंदी परीक्षा पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी वेणु जंघेल गिरफ्तार थाना कोतवाली पुलिस और रायपुर क्राइम ब्रांच एसीसीयू की कार्यवाही — 04 दिन के पुलिस रिमांड में पूछताछ उपरांत आरोपी जेल दाखिल विवरण – माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ की कक्षा 12वीं हिंदी विषय के प्रश्नपत्र के सोशल मीडिया में वायरल होने एवं पेपर लीक की सूचना प्राप्त होने पर थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थी। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस उपायुक्त मध्य जोन के निर्देशन में थाना कोतवाली की विशेष टीम गठित कर तकनीकी एवं तथ्यात्मक जांच की जा रही थी। विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि सोशल मीडिया में पेपर लीक की बात वायरल होने के उपरांत प्रकरण से जुड़े कई व्यक्तियों द्वारा डिजिटल फुटप्रिंट एवं महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को मिटाने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा साइबर तकनीकी सहायता लेते हुए डिलीटेड डेटा, मोबाइल चैट्स, सोशल मीडिया गतिविधियों एवं फाइनेंशियल ट्रांजैक्शनों का विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान लगभग 50 से अधिक छात्रों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों से सिलसिलेवार पूछताछ की गई, जिसके आधार पर प्रकरण की सबसे अहम कड़ी आरोपी वेणु जंघेल तक पुलिस पहुंची। आरोपी की पहचान वेणु उर्फ वेणु जंघेल, पिता हरीशचंद्र जंघेल, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी ग्राम बरसरा, जिला बेमेतरा, हाल पता लक्ष्मी नगर, गोकुल नगर क्षेत्र, थाना गुढ़ियारी, रायपुर के रूप में हुई। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी द्वारा 12वीं के छात्रों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के एवज में लगभग ₹3000/- तक राशि ली गई थी। प्रकरण दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था तथा गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से अपने डिजिटल साक्ष्यों को भी नष्ट करने का प्रयास कर रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपायुक्त मध्य जोन द्वारा ₹5000/- के इनाम की उद्घोषणा की गई थी।
थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा ACCU/ क्राइम ब्रांच रायपुर की टीम के सहयोग से लगातार तकनीकी निगरानी, डिजिटल ट्रैकिंग एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार किया । आरोपी को 04 दिवस के पुलिस रिमांड पर लेकर विस्तृत पूछताछ की गई, जिसमें पेपर लीक प्रकरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता, प्रश्नपत्र प्रसारण के तरीकों एवं आर्थिक लेन-देन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं, जिनका परीक्षण किया जा रहा है। प्रकरण में प्राप्त डिजिटल साक्ष्यों, रिकवर किए गए डिलीटेड डेटा एवं पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है तथा आगे और व्यक्तियों की गिरफ्तारी की संभावना है। आरोपी को आज न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना कोतवाली, रायपुर द्वारा की जा रही है।
Wednesday, May 20
12वीं हिंदी पेपर लीक केस में मुख्य आरोपी वेणु जंघेल गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

