नई दिल्ली 12 मई। सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 करोड़ के कथित रिश्वत प्रकरण में दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर सुभाष यादव को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके। दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन ने द्वारका जिले में तैनात नारकोटिक्स इंस्पेक्टर सुभाष यादव को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब जांच एजेंसी को उनके खिलाफ गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के पुख्ता सबूत मिले। सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान 100 करोड़ से अधिक के संदिग्ध लेन-देन का का पता चला है। इसके साथ ही कई बेनामी संपत्तियों और प्रॉपर्टी से जुड़े लिंक भी सामने आए हैं, जिसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। सीबीआई की टीम लंबे समय से इस केस पर निगरानी रखी हुई थी और पर्याप्त सबूत जुटाने के बाद ही यह बड़ी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। आने वाले दिनों में इस केस से जुड़े कुछ आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
What's Hot
Monday, June 8
100 करोड़ के घूसकांड में दिल्ली पुलिस का इंस्पेक्टर गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

