गुवाहाटी, १२ मई ।
हिमंत बिस्व सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। अब नवनिर्वाचित विधायक मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। भाजपा नेता हिमंत बिस्व सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप शपथ ली है। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। वही अरुण बोरा, चरण बोरो, रामेश्वर तेली और अजंता नियोग ने मंत्री पद की शपथ ली।
इस दौरान पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। हिमंत बिस्व सरमा के नेतृ्त्व वाली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, हम बहुत खुश हैं, क्योंकि भाजपा-एनडीए ने पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी में चुनाव जीते हैं। डॉ. हिमंत बिस्व सरमा असम को विकास की दिशा में आगे ले जाएंगे। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य में भी हिमंत बिस्व सरमा के नेतृ्त्व वाली नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गुवाहाटी पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा, असम और उत्तर प्रदेश की जनता बहुत खुश है क्योंकि हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में असम में एनडीए सरकार बनी है। भाजपा राज्य के समग्र विकास के लिए काम करती है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नवनिर्वाचित असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले खानापारा स्थित वेटरिनरी फील्ड पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज इतिहास बनने जा रहा है, क्योंकि जनता ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री को लगातार तीसरी बार आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास का विचार इस यात्रा का मार्गदर्शन कर रहा है। वहीं हिमंत बिस्वा सरमा के परिवार के सदस्य शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान पहुंचे। उनकी बेटी सुकन्या सरमा ने कहा, यहां आकर हम बहुत खुश हैं।
What's Hot
Saturday, June 13
हिमंत बिस्व सरमा ने ली शपथ, लगातार दूसरी बार बने असम के मुख्यमंत्री
Previous Articleमोकामा विधायक अनंत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

