नई दिल्ली। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन , जो अमूल ब्रांड के तहत मार्केटिंग करता है, ने बुधवार को बढ़ती लागत के कारण पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की। यह बढ़ोतरी 14 मई से लागू होगी। पिछली बार कीमतों में बढ़ोतरी 1 मई, 2025 को की गई थी। मिडिल ईस्ट संकट के बीच कई देशों पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। लेकिन भारत में भी अभी रेट स्थिर है। ऐसा लगा रहा था कि पेट्रोल-डीजल महंगा होगा, लेकिन उससे पहले दूध महंगा हो गया। GCMMF ने एक बयान में कहा कि उसने पूरे भारत में दूध के प्रमुख सेलिंग वेरिएंट/पैक में ताजे पाउच वाले दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है, जो 14 मई से प्रभावी होगी। GCMMF ने कहा, दूध के संचालन और उत्पादन की कुल लागत में बढ़ोतरी के कारण यह मूल्य वृद्धि की जा रही है। इस साल पशु आहार, दूध की पैकेजिंग फिल्म और ईंधन की लागत में काफी बढ़ोतरी हुई है। सहकारी संस्था ने बताया कि उसकी सदस्य यूनियनों ने किसानों के लिए खरीद मूल्य में भी 30 रुपये प्रति किलोग्राम फैट की बढ़ोतरी की है, जो मई 2025 की तुलना में 3.7 प्रतिशत की वृद्धि है।कीमतों में यह बदलाव दूध के मुख्य उत्पादों पर लागू होगा, जिनमें अमूल स्टैंडर्ड मिल्क, भैंस का दूध, गोल्ड, स्लिम एंड ट्रिम, टी-स्पेशल, ताजा और गाय का दूध शामिल हैं।इस ताजा बढ़ोतरी का असर रोजमर्रा के घरेलू खर्चों पर पडऩे की उम्मीद है, खासकर ऐसे समय में जब खाने-पीने की चीज़ों की कीमतें और रहने का खर्च पहले से ही दबाव में हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पशुओं के चारे और पैकेजिंग की बढ़ती लागत ही इस मूल्य वृद्धि की वजह बनी है।
What's Hot
Saturday, June 13
पेट्रोल-डीजल से पहले महंगा हुआ दूध, अमूल ने पूरे भारत में 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई कीमत
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

