मुजफ्फपुर/ खन्ना (लुधियाना) 14 मई। पंजाब के रसूलड़ा गांव में कुत्तों के झुंड ने एक मजदूर को नोच-नोचकर मार डाला। मृतक की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गांव पैगंबरपुर के 40 वर्षीय रामईश्वर के रूप में हुई है। वह मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। राम ईश्वर रात के समय खेतों की तरफ गया हुआ था, जहां 10 से 15 आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। राम ईश्वर के भाई ने बताया कि सुबह जब उनके पिता खेतों की तरफ गए, तो उन्होंने देखा कि कुत्ते उसके शव को नोच रहे थे। उन्होंने तुरंत शोर मचाया और गांव के लोग मौके पर इक_ा हुए और लोगों ने कुत्तों को वहां से खदेड़ा। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष है।
Wednesday, May 20
बिहार के मजदूर को नोच-नोचकर मार डाला, प्रशासन पर फूटा लोगों का गुस्सा
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

