भोपाल, १४ मई ।
गोविंदपुरा क्षेत्र के एक होटल में युवती के साथ मिले युवक से मारपीट और धार्मिक टिप्पणी के विरोध में मंगलवार देर रात पुराने भोपाल में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। ताजुल मस्जिद, पीरगेट और इमामीगेट इलाके में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सडक़ों पर उतर आए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस वाहनों पर पथराव किया गया और कुछ वाहनों में तोडफ़ोड़ भी हुई। हालात बिगडऩे पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। घटना के बाद प्रशासन ने पुराने शहर के संवेदनशील इलाकों में धारा-144 लागू कर दी है। देर रात तक पीरगेट, शाहजहांनाबाद और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात रहा। जानकारी के अनुसार 9 मई को गौतम नगर स्थित एक होटल में कुछ हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती को पकड़ लिया था। आरोप है कि युवक के साथ मारपीट की गई, उसके चेहरे पर स्याही और गोबर लगाया गया तथा धार्मिक टिप्पणी करते हुए वीडियो बनाए गए। बाद में ये वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित किए गए।वीडियो में मारपीट करने वाले आरोपित आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी भी कर रहे थे। जिसके बाद मुस्लिम समाज ने आक्रोश व्यक्त किया था। मामले को लेकर मंगलवार दोपहर मुस्लिम समाज के लोग ताजुल मस्जिद के बाहर एकत्र हुए थे। शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी, विधायक आरिफ मसूद और विधायक अतीक अकील ने पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से मुलाकात कर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की थी। रात करीब 10 बजे फिर बड़ी संख्या में युवक सडक़ों पर उतर आए। भीड़ ने पुलिस कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।
इसी दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिस वाहनों पर पथराव कर दिया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर भीड़ को रोकने की कोशिश की और अतिरिक्त बल बुलाया गया।पुलिस ने तोडफ़ोड़ करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ तलैया थाने में केस दर्ज किया है। मारपीट मामले में नाबालिग समेत दो गिरफ्तार इधर, गोविंदपुरा पुलिस ने मारपीट और धार्मिक टिप्पणी के मामले में रोहित सिंह, बृजेंद्र प्रजापति, जीतू कुशवाह, रंजीत सूर्यवंशी और लाला राम मीणा की पहचान की है।
पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपितों को पकड़ा है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।प्रदर्शन के दौरान पथराव करने वाले लोगों पर केस दर्ज किया गया है। वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
What's Hot
Saturday, June 13
भोपाल में मुस्लिम युवक से मारपीट के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव, उपद्रवियों पर केस दर्ज
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

