नोएडा, १५ मई ।
ईरान इजराइल अमेरिका युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में आए तेल संकट के बाद से लगातार तेल कंपनियों पंप मालिकों पर प्रीमियम पेट्रोल बेचने पर दबाव बना रही है। यही कारण है कि पंप मालिक आर्टिफिशयल तरीके से सामान्य पेट्रोल की कमी दिखाकर बिक्री बाधित कर रहे है। इससे मजबूरन ग्राहकों को प्रीमियम पेट्रोल खरीदना पड़ रहा है। इससे तेल कंपनियां अपने घटते राजस्व को बढ़ाने में जुट गई है, क्योंकि केंद्र सरकार ने सार्वजनिक वाहनों का अधिक से अधिक प्रयोग करने की अपील देशवासियों से कर दी है। इससे वाहनों की कमी से तेल कंपनियों पर सीधा असर पड़ेगा, तेल की खपत तो कम होगी, लेकिन राजस्व कंपनियों का नीचे जा जाएगा।ऐसे में प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री बढऩे से प्रत्येक वाहन में कम से कम 500 से 1500 रुपये का अतिरिक्त पेट्रोल पहुंचेगा। इससे तेल कंपनियों का मंहगा पेट्रोल आसानी से बिक रहा है और पंप मालिकों महंगा पेट्रोल बेचने में अधिक कमिशन भी मिलेगा। वैसे सरकारी तेल कंपनियों के 101 पेट्रोल पंप पर सामान्य पेट्रोल प्रतिदिन करीब 11 लाख किलो लीटर बिक रहा है।बता दें कि प्रीमियम पेट्रोल प्रति लीटर 103.36 रुपये है, सामान्य पेट्रोल की कीमत 94.90 रुपये प्रति लीटर है। दोनों की प्रति लीटर दर में 8.46 रुपये सीधा अंतर है। वहीं जब से ईरान इजराइल अमेरिका युद्ध से क्रुड का संकट गहराया है, उसके के बाद सरकार के निर्देश पर तेल कंपनियों ने औद्योगिक इकाइयों को सीधे दिया जाना वाले डीजल की कीमतों में मात्र 56 पैसे का अंतर खत्म कर सीधे करीब 25 रुपये बढ़ा दिया है। इससे औद्योगिक इकाइयों ने तेल कंपनियों से सीधे डीजल खरीदने की बजाए पेट्रोल पंप से डीजल की खरीदारी शुरू कर दी है। इससे जिले में 6.5 लाख लीटर बिकने वाला डीजल की खपत बढक़र आठ लाख लीटर पहुंच गई है।
इस कारण तेल कंपनियों ने जिले में तेल की मांग बढऩे पर आपूर्ति कम कर दी है, तेल कंपनियां पूरा नहीं कर पा रही है। इससे सप्लाई में 30 प्रतिशत का अंतर आ गया है, जिसको लेकर पंप मालिकों व तेल कंपनियों प्रतिनिधियों के बीच विवाद हो रहा है। हालांकि तेल कंपनी प्रबंधन का दावा है कि प्रीमियम पेट्रोल बेचने के लिए पंप मालिकों पर कोई दबाव नहीं है, न ही प्रीमियम पेट्रोल लेने के ग्राहकों को बाध्य किया जा रहा है। आजकल जिस प्रकार से वाहन आ रहे है, उसके इंजन के बेहतर रखरखाव के लिए प्रीमियम पेट्रोल उचित है। सलिए ग्राहकों को जागरूक किया जा रहा है। वैसे महंगी गाडिय़ों से चलने वाले लोग अपने वाहनों में प्रीमियम पेट्रोल ही डलवाते है, क्योंकि उन्हें पता है कि गाड़ी के इंजन का रखरखाव इससे बेहतर रहता है।
What's Hot
Saturday, June 13
नोएडा में तेल कंपनियों का नया दांव, प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री बढ़ाने से उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

