लखनऊ। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने बाराबंकी व कुशीनगर से गिरफ्तार किए गए आतंकी दानियाल अशरफ व कृष्णा मिश्रा से पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों ने एटीएस को कई युवकों के नाम बताए हैं जो उनके जरिए पाकिस्तानी गैंगेस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में आए थे। एटीएस की टीम इन युवाओं के इंटरनेट मीडिया के खातों की जांच कर रही है। वहीं दानियाल ने बताया कि उसने मुंबई स्थित आरएसएस के कार्यालय और एक पुलिस थाने की रेकी की थी। साथ ही कुछ पुलिसकर्मियों की वीडियो व फोटो पाकिस्तानी हैंडलर को उपलब्ध कराई थी। एटीएस ने पिछली छह मई को बाराबंकी और कुशीनगर से दोनों आतंकियों को गिरफ्तार किया था। एटीएस की टीम ने इन्हें पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की है। सूत्रों के अनुसार दोनों ने स्वीकार किया है कि वह इंटरनेट मीडिया के जरिए पाकिस्तानी गैंगेस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में आए थे।इसके बाद उन्हें स्लीपर सेल के गठन का लक्ष्य दिया गया था। साथ ही पंजाब, उत्तर प्रदेश, मुंबई में कई स्थानों की रेकी का भी लक्ष्य पाकिस्तानी हैंडलर ने इन्हें दिया था। साथ ही आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए बड़ी रकम देने का लालच दिया गया था। दानियाल ने अपने हैंडलर के कहने पर पंजाब के कई जिलों में संवेदनशील स्थलों व सुरक्षा एजेंसियों के कार्यालयों की रेकी कर उसकी फोटो और वीडियो भी उपलब्ध कराए थे। इन्हें पुलिसकर्मियों को मारने और पुलिस थानों पर हैंड ग्रेनेड फेंकने का आनलाइन प्रशिक्षण भी दिया गया था।
What's Hot
Saturday, June 13
आतंकियों ने की थी RSS के दफ्तर की रेकी, गिरफ्तार टेररिस्टों ने उगले बाराबंकी और कुशीनगर के कई युवकों के नाम
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

