होशियारपुर, १६ मई ।
जिले के गांव भीखोवाल में शुक्रवार को खेलते-खेलते तीन साल का मासूम बोरवेल के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गया। घटना के बाद प्रशासन, पुलिस और स्वयंसेवी संगठनों की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। लुधियाना से भी एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। नौ घंटे बाद देर रात 12.40 बजे बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया गया।रविंदर सिंह का तीन वर्षीय बेटा गुरकरन सिंह उर्फ वंश शुक्रवार को घर के पास खेल रहा था। पास ही करीब दो सप्ताह पहले परिवार ने बोर करवाया था। इसके लिए 15 फीट का गड्ढा खोदा गया था, जिसे अभी तक भरा नहीं गया था। दोपहर करीब चार बजे खेलते हुए वंश बोर के पास पहुंचा तो पैर फिसलने से गड्ढे में जा गिरा। परिवार ने अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। डीसी आशिका जैन और एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने रेस्क्यू आपरेशन की कमान संभाली। एनडीआरएफ के जवान भी आधुनिक उपकरणों के साथ बचाव कार्य में लगे रहे। बचाव टीम ने पाइप से गड्ढे के अंदर आक्सीजन की व्यवस्था की, ताकि बच्चे को सांस लेने में दिक्कत न हो। इसके साथ ही बच्चे को निकालने के लिए जेसीबी से गड्ढे को आसपास से चौड़ा किया गया है। रात करीब 12.40 बजे उसे बाहर निकाला गया और तुरंत मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन और एसएसपी. संदीप कुमार मलिक ने आपरेशन सफल होने तक डटे रहे। जेल मंत्री डा. रवजोत सिंह और सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल भी बचाव कार्य के दौरान अंत तक मौजूद रहे। उन्होंने बचाव कार्य में जुटी टीमों की आभार भी जताया। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि बच्चा करीब 30 फीट की गहराई पर फंस गया था। साथ में 30 फीट से अधिक गहरा गड्ढा खोदने के बाद बचाव टीमों ने बोर के साथ एक तंग रास्ता बनाकर काफी मशक्कत के बाद बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला।
जिला प्रशासन ने शाफ्ट में कैमरा और ऑक्सीजन पाइप भी नीचे उतारा, जिससे बच्चे की हरकतों को फुटेज के जरिये देखा जा रहा था। एनडीआरएफ की टीम के 40 से अधिक सदस्य ने आपरेशन को सुरक्षित ढंग से सफल बनाया।
What's Hot
Saturday, June 13
बोरवेल के लिए खोदे गड्ढे में गिरे बच्चे को सुरक्षित निकाला, नौ घंटे की मशक्कत के बाद मिली सफलता
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

