पटना। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी है। एक-एक कर भ्रष्ट अफसरों पर आर्थिक अपराध इकाई का शिकंजा कस रहा है। अब ग्रामीण कार्य प्रमंडल का इंजीनियर गोपाल कुमार रडार पर आया है। उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने कार्रवाई की है। जांच में उनके पास ज्ञात आय से करीब 2 करोड़ रुपये अधिक संपत्ति मिलने के प्रारंभिक साक्ष्य मिले हैं, जो आय से लगभग 81.5त्न अधिक बताई गई है। मामले में ईओयू थाना कांड संख्या-08/26 दर्ज कर विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से सर्च वारंट लिया गया। इसके बाद शुक्रवार को पटना और जमुई समेत 4 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की गई। ग्रामीण कार्य प्रमंडल झाझा के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के ठिकानों पर वरीय अधिकारियों की निगरानी में जांच-पड़ताल की जा रही है।
उनके कार्यालय और आवास पर छानबीन चल रही है। छापेमारी की कार्रवाई पूरी होने के बाद ईओयू मामले में पूरी जानकारी साझा करेगी। टना में ज्योतिपुरम स्थिित जगत विला अपार्टमेंट स्थिति फ्लैट, कंकड़बाग के पूर्वी इंदिरा नगर रोड नंबर चार स्थिति आवास, जमुई केकेएम कॉलेज के पास किराये के मकान एवं झाझा स्थिति कार्यालय में तलाशी ली जा रही है। इधर बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई निरंतर बढ़ रही है। अकेले 2026 के चार महीनों में निगरानी ब्यूरो ने चार महीने और 12 दिन के अंदर 50 ट्रैप किए। बीते पांच वर्षो में इसे ब्यूरो की तेज कार्रवाई बताया जा रहा है।
निगरानी ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल 2025 में पूरे साल में 101 ट्रैप केस दर्ज हुए थे, जबकि इस साल मई के पहले ही 50 मामले सामने आ चुके हैं।
What's Hot
Saturday, June 13
भ्रष्टाचार पर EOU की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर गोपाल कुमार के 4 ठिकानों पर छापेमारी
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

