कोरबा। 13वीं राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग टूर्नामेंट के समापन पर केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि खेल से व्यक्तित्व और समाज का विकास होता है, साथ ही राष्ट निर्माण में भी खेलो की अहम भूमिका होती है। खिलाडिय़ों को सतत अभ्यास करते रहा चाहिए ताकि उनका प्रदर्शन और बेहतर हो।
छत्तीसगढ़ किकबाक्सिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में 7 से 18 वर्ष के बालक बालिकाओं की चिल्ड्रन, कैडेट एवं जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता कोरबा में हुई। विशिष्ट अतिथि मेयर संजूदेवी राजपूत ने भी इस अवसर पर अपनी बात रखी और कहा कि सरकार सभी खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।
छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुद्वान ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के बालक बालिका किकबाक्सिंग खिलाडिय़ों एवं ऑफिसियल ने अलग अलग वजन वर्ग के अंर्तगत प्वाइंट फाइटिंग,लाइट कांटेक्ट, किक लाइट,म्यूजिकल फार्म्स एवं क्रिएटिव फार्म्स के इवेंट्स में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छगन लाल मूंदड़ा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व महापौर जोगेश लांबा, क्रीड़ा भारती कोरबा के अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष नौशाद खान, नरेंद्र देवांगन,श्रीमती निर्मला मूंदड़ा, सुशील गर्ग ने सभी खिलाडिय़ों को मेडल दिए।
प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते हुए कोरबा जिले ने 53 स्वर्ण, 12 रजत एवं 4 कांस्य सहित कुल 69 पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार रायपुर जिले के खिलाडिय़ों ने 32 स्वर्ण,33 रजत एवं 32 कांस्य जीतकर द्वितीय स्थान तथा बिलासपुर जिला 30 स्वर्ण, 30 रजत एवं 15 कांस्य जीतकर तीसरे स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता को संपन्न करने में निर्णायक मंडल तथा वरिष्ठ खिलाड़ी प्रभात साहू ,मनीष बाग ,रघुनाथ नायक,मयंक डडसेना, लोकिता चौहान, शुभम यादव, जुनैद आलम,अंकुश लाल यादव ,, सरवर इक्का , स्वाति रजवाड़े, अमन सोनी,मनीष वर्मा, दुर्गेश पटेल, अन्नू देवी कंवर, रमेश साहू , सूरज साहू , हिमांशु बर्मन , मनीष वर्मा, सीमा निषाद, आशीष प्रजापति, जगदीश यादव, मोहित राम, रजत गोयल, कुलदीप गुप्ता, भानु प्रताप साहू ,मनोज कसेरा का योगदान रहा। सभी खिलाडिय़ों को छग किकबाक्सिंग संघ के अध्यक्ष छगन लाल मुंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान, जिला खेल अधिकारी दीनू पटेल, सीएमए किकबाक्सिंग एकेडमी की संचालिका प्रीति मिश्रा, क्रीड़ा भारती के जिला प्रमुख बलराम विश्वकर्मा, विकास नामदेव, राहुल मोदी एवं खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है।
What's Hot
Saturday, June 13
मंत्री देवांगन बोले-राष्ट्र निर्माण में भी खेलों की भूमिका
Previous Articleगरीब, मिडिल क्लास और कैब चालकों पर पड़ेगा सीधा असर,पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर भडक़े तमिलनाडु के सीएम विजय
Next Article लॉरी की टक्कर से चार मजदूरों की मौत
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

