नई दिल्ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में की गई 3 रुपये की बढ़ोतरी को अस्वीकार्य करार दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि बिना किसी देरी के इस मूल्य वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए। सीएम विजय ने तेल कंपनियों की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रुड ऑयल की कीमतें गिरती हैं, तो ये कंपनियां आम जनता को राहत देने के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं करतीं, बल्कि भारी मुनाफा कमाना जारी रखती हैं। केंद्र सरकार को लिखे अपने पत्र में विजय ने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम गिरते हैं, तो तेल कंपनियां उसके अनुरूप कीमतें नहीं घटाती हैं। इसके बजाय, वे केवल अपना मुनाफा देखती हैं। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के तुरंत बाद पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में की गई यह वृद्धि पूरी तरह से अस्वीकार्य है। मुख्यमंत्री विजय ने इस बढ़ोतरी से आम जनता पर पडऩे वाले आर्थिक बोझ पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस कदम से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे।
विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों का मासिक खर्च काफी बढ़ जाएगा। इसके अलावा, जो कैब संचालक अपनी गाडिय़ों का लोन चुका रहे हैं, उनके लिए यह महंगाई एक बड़ा झटका साबित होगी। आम जनता के अलावा, विजय ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों पर पडऩे वाले नकारात्मक प्रभाव को लेकर भी आगाह किया। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में उछाल के कारण उत्पादन लागत बढ़ गई है।
इस वजह से रूस्रूश्व सेक्टर को बाजार और निर्यात दोनों ही मोर्चों पर भारी मंदी का सामना करना पड़ रहा है।
What's Hot
Saturday, June 13
गरीब, मिडिल क्लास और कैब चालकों पर पड़ेगा सीधा असर,पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर भडक़े तमिलनाडु के सीएम विजय
Previous Articleजमात-ए-इस्लामी से जुड़े 15 ठिकानों पर छापामारी
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

