चांपा । चांपा पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवती को लाख रुपए कीमत के गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। युवती से 2.1 किलोग्राम गांजा और 450 रुपए नकद जब्त किया है। पुलिस के अनुसार 14 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक महिला भोजपुर इण्डेन गैस एजेंसी के पास अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बेच रही है। सूचना पर चांपा थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इण्डेन गैस एजेंसी के पीछे घेराबंदी कर एक संदिग्ध महिला को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम मोंगरा बाई निवासी पिसौद जांजगीर थाना क्षेत्र बताया। उसके काले बैग की तलाशी लेने पर उसमें 2.1 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख रुपए है। साथ ही 450 रुपए नकद भी जब्त किया है। चांपा थाना में आरोप लगाने वाला युवती के खिलाफ धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। युवती को 14 मई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में चांपा थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव एवं उनकी टीम के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
What's Hot
Saturday, June 13
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

