बलौदा। नगर पंचायत बलौदा के वार्ड नंबर 15 में 33 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमिपूजन खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने किया। यह सडक़ जगन्नाथ मंदिर से मुक्तिधाम सब्जी मार्केट तक बनाई जाएगी। भूमिपूजन के दौरान सौरभ सिंह ने कहा कि नगर पंचायत में विकास कार्य कराए जाएं, पैसों की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विकास कार्यों के लिए राशि त्वरित जारी कर रहे हैं। उन्होंने सडक़ निर्माण का काम जल्द शुरू करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। सौरभ सिंह ने कहा कि नगर पंचायत में जितनी जल्दी कार्य पूरे होंगे, उतनी ही जल्दी नए कार्यों की स्वीकृति भी मिलेगी। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष और पार्षदों से हरदी बाजार रोड स्थित मुक्तिधाम परिसर की स्थिति की जानकारी मांगी। उन्होंने सौंदर्याकरण और मूलभूत सुविधाओं की जरूरत का विवरण एक-दो दिन में देने को कहा, ताकि इसके लिए राशि स्वीकृत कराई जा सके। सौरभसिंह ने बलौदा को रेल लाइन से जोडऩे के प्रयासों की भी जानकारी दी और बलौदा में विद्युत सब स्टेशन जल्द शुरू कराने की बात कही। भूमिपूजन के दौरान नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और इंजीनियर की अनुपस्थिति पर अध्यक्ष ने नाराजगी जताई। कार्यक्रम को नगर पंचायत अध्यक्ष कविता डहरिया और उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष समीर शुक्ला, रमाकांत यादव, अभिनेष सिंह, बल्ला श्रीवास, सतीश यादव, दुर्गेश स्वर्णकार, हेमंत कटकवार, दीपक केंवट, रोशन यादव, शुभम स्वर्णकार सहित पार्षद उपस्थित रहे।
What's Hot
Sunday, July 5
खनिज विकास निगम अध्यक्ष ने कहा-विकास कार्यों के लिए पैसों की कमी नहीं
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
Post Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | ||
| 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 |
| 13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 |
| 20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 |
| 27 | 28 | 29 | 30 | 31 | ||
© 2026 News India Live 36.

