नई दिल्ली। जदएस ने एक देश-एक चुनाव की व्यवस्था संबंधी 129वें संविधान संशोधन विधेयक के कुछ प्रविधानों में बदलाव करने का अनुरोध किया है। राजग में शामिल जदएस ने उस प्रविधान पर विशेष रूप से आपत्ति जताई है जिसके तहत निर्वाचन आयोग को किसी भी राज्य के चुनाव स्थगित करने के लिए राष्ट्रपति से सिफारिश करने का अधिकार देने का प्रस्ताव है। गठबंधन सरकारों की स्थिरता और एक साथ होने वाले चुनाव के दौरान क्षेत्रीय दलों के संरक्षण के लिए कानूनी सुरक्षा उपायों की भी मांग की गई है। संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने शनिवार को बेंगलुरु में राजनीतिक दलों के साथ एक देश-एक चुनाव से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक पर चर्चा की और उनके सुझाव व विचार मांगे।
निर्वाचन आयोग दिया प्रस्ताव
जनता दल-सेक्युलर (जदएस) ने कहा कि राष्ट्रपति को प्रांतीय चुनावों को स्थगित करने की सिफारिश करने के लिए निर्वाचन आयोग को सशक्त बनाने वाले प्रविधानों में उपयुक्त संशोधन के प्रस्ताव दिए हैं।

