कोरिया बैकुंठपुर। कला, संस्कृति, संगीत, साहित्य व लोककला का प्रतिष्ठित आयोजन जश्न ए जबां आगामी 23 व 24 मई 2026 को झुमका ओपन एयर थियेटर में आयोजित किया जाएगा। इस दो दिवसीय आयोजन में विविध साहित्यिक विमर्श, पुस्तक चर्चा, कथक नृत्य, लोक संगीत, गेड़ी नृत्य, शास्त्रीय वादन व कवि सम्मेलन जैसे आयोजनों में प्रदेश व देश के अनेक लोकप्रिय साहित्यकार व कलाकार सहभागिता देंगे। सांस्कृतिक संस्था श्री साईनाथ फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस भव्य महोत्सव का कोरिया जिले में पहली बार आयोजन होने जा रहा है।
इस कार्यक्रम को लेकर महीने भर से बड़े स्तर पर तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। जश्न ए जबां के दो दिवसीय आयोजन के दौरान साहित्यधर्मियों के पुस्तकों का विमोचन, ओपन माइक, युवा कवि सम्मेलन, फोटो प्रदर्शनी, पुस्तक प्रदर्शनी के साथ वर्तमान साहित्य के मुख्य विषयों पर परिचर्चा सत्र, लोक नृत्य, शास्त्रीय संगीत व नृत्य एवं कवि सम्मेलन का आयोजन होना है। जश्न ए जबां के इस आयोजन में विख्यात लोक गायिका आरू साहू, द कपिल शर्मा शो के लेखक एकाग्र शर्मा, बनारस घराने के कथक साधक डॉ. अमृत मिश्रा, लोकप्रिय कवयित्री सान्या राय, तबला वादक आनंद कुमार, गीतकार गौरव साक्षी, कथक गुरु डॉ. संगीता कापसे, लोक नर्तक खगेश पैकरा, सितार वादक डॉ. आनंद मिश्रा, मशहूर शायर अक्स समस्तीपुरी और हास्य कवि हीरामनी वैष्णव जैसे दर्जनों प्रख्यात चेहरे कार्यक्रम के मंच की शोभा होंगे। कोरियावासियों के लिए निश्चित रूप से यह अनूठा व अद्भुत अनुभव होगा। जश्न ए जबां के इस सातवें संस्करण के आयोजन स्थल व कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए आयोजन समिति ने बताया कि यह आयोजन विगत छह वर्षों से प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जा चुका है। इस वर्ष जश्न ए जबां का सातवां संस्करण कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर स्थित झुमका बोट क्लब के ओपन एयर थियेटर में आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय इस आयोजन में कार्यक्रम शाम 5 बजे से आरंभ होकर रात 10 बजे तक होंगे। यह आयोजन सभी दर्शकों के लिए पूर्णत: निशुल्क होगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र के तमाम साहित्य व कलाप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन का लाभ उठाने की अपील की है।
What's Hot
Saturday, June 13
दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव जश्न ए जबां का सातवां संस्करण कोरिया में
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

