कोरिया बैकुंठपुर। कोयलांचल नगरी चिरमिरी में आयोजित भव्य श्री राम कथा महोत्सव का शुभारंभ रविवार को अत्यंत भक्तिमय और ऐतिहासिक माहौल में हुआ। महोत्सव के पहले दिन निकली विशाल कलश यात्रा ने पूरे शहर को राममय बना दिया। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति और जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिरस में डूब गया।
भव्य कलश यात्रा में लगभग 10 हजार महिलाओं ने हिस्सा लिया। सिर पर मंगल कलश धारण किए पारंपरिक वेशभूषा में सजी मातृशक्तियों का उत्साह और आस्था देखते ही बन रही थी। लगभग 5 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सीताकुंड बड़ा बाजार से लेकर गोदरी पारा तक करीब 2 किलोमीटर लंबी महिलाओं की कतार आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस आयोजन में केवल चिरमिरी ही नहीं बल्कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे आयोजन की व्यवस्था और निगरानी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री स्वयं संभालते नजर आए। वे आम श्रद्धालुओं के साथ पैदल चलकर यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि चिरमिरी की जनता ने भक्ति और श्रद्धा की नई मिसाल कायम की है। उन्होंने इस ऐतिहासिक भीड़ को क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक चेतना का प्रतीक बताया। कलश यात्रा के दौरान आधुनिक तकनीक और आस्था का अनूठा संगम भी देखने को मिला। हनुमान जी के स्वरूप में सजे विशेष ड्रोन द्वारा आसमान से पुष्प वर्षा की गई, जिसने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पूरे शहर में रामधुन, भजन और जय श्रीराम के नारों की गूंज सुनाई देती रही।
यात्रा के दौरान सामाजिक समरसता और सेवा भावना की मिसाल भी देखने को मिली। जगह-जगह समाजसेवियों, व्यापारियों और विभिन्न संगठनों द्वारा शरबत, ठंडा पानी और प्रसाद का वितरण किया गया। गुरुद्वारा के सामने सिख समाज ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए चने, शरबत और शीतल पेयजल वितरित कर कौमी एकता का संदेश दिया। भव्य शुरुआत के साथ अब चिरमिरी में आगामी दिनों तक संगीतमय श्री राम कथा की अमृत वर्षा होगी, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
What's Hot
Saturday, June 13
चिरमिरी में ऐतिहासिक राम कथा महोत्सव का शंखनाद 10 हजार महिलाओं की कलश यात्रा से राममय हुआ शहर
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

