जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले की नवगठित नगर पंचायत बम्हनीडीह में पहली बार होने जा रहे आम चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी और 15 पार्षद उम्मीदवारों के साथ विशाल रैली निकालकर नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस आज अपने प्रत्याशियों का नामांकन भरेगी।
भाजपा ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रमेश कुमार डरसेना को अपना प्रत्याशी बनाया है। नामांकन रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नगर में शक्ति प्रदर्शन किया, जिससे चुनावी माहौल गरमा गया।
भाजपा प्रत्याशी ने जताई जीत की उम्मीद
अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी रमेश कुमार डरसेना ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विकास कार्य कर रही है। उन्होंने दावा किया कि बम्हनीडीह की जनता भी विकास के नाम पर भाजपा को समर्थन देने का मन बना चुकी है और नगर पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है।
प्रभारी मंत्री बोले- विकास योजनाओं का मिल रहा लाभ
प्रभारी मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने भी विश्वास जताया कि बम्हनीडीह की जनता भाजपा के साथ जुडऩे का मन बना चुकी है। अन्य भाजपा नेताओं ने भी नगर पंचायत चुनाव में जीत का भरोसा व्यक्त किया।
कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित कर नामांकन की तैयारी तेज की
दूसरी ओर, कांग्रेस ने भी अध्यक्ष पद के लिए रामलाल सहारे को प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस ने अपने 15 पार्षद प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी है और 18 मई को नामांकन दाखिल करने की तैयारी में जुटी है। बम्हनीडीह नगर पंचायत में मतदान 1 जून को कराया जाएगा।
Wednesday, May 20
भाजपा ने रैली निकालकर दाखिल किया नामांकन, कांग्रेस आज भरेगी प्रत्याशियों का पर्चा
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

