नईदिल्ली १८ मई ।
आम आदमी पार्टी की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री पर शिकंजा कसने के बाद एक और आप नेता के खिलाफ एक्शन हो गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने 100 करोड़ रुपये से अधिक के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। सोमवार सुबह दिल्ली और गोवा समेत कई ठिकानों पर ईडी की टीमों ने एक साथ छापेमारी की।पूर्वी दिल्ली के स्वास्थ्य विहार स्थित दीपक सिंगला के आवास पर भी ईडी की कार्रवाई जारी है। मौके पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है और घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों की टीम अंदर दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की जांच में जुटी हुई है।
सूत्रों के अनुसार, यह मामला ईडी के चंडीगढ़ जोन में दर्ज किया गया था। एजेंसी ने कई महीनों तक बैंकिंग लेनदेन, कंपनियों और वित्तीय दस्तावेजों की जांच की, जिसके बाद अब यह छापेमारी की जा रही है। जांच एजेंसी कथित वित्तीय अनियमितताओं और धन के लेनदेन की परतें खंगाल रही है। जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के दौरान बैंक खातों, संपत्तियों, डिजिटल डिवाइस और कारोबारी लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
ईडी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कथित धोखाधड़ी की रकम का इस्तेमाल कहां और किन माध्यमों से किया गया। बताया जा रहा है कि पिछले साल भी दीपक सिंगला के ठिकानों पर जांच एजेंसियों ने छापेमारी की थी। अब एक बार फिर ईडी की कार्रवाई ने राजनीतिक और कारोबारी हलकों में हलचल बढ़ा दी है।हालांकि, मामले में ईडी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, आम आदमी पार्टी की तरफ से भी तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
What's Hot
Friday, June 12
100 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में आप नेता दीपक सिंगला पर ईडी का एक्शन
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

