रायपुर नगर निगम एमआईसी की बैठक आज,कई अहम मुद्दों पर चर्चा,
रायपुर.महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में रायपुर नगर निगम के मेयर इन काउंसिल की बैठक 27 मई को प्रात: 11:30 बजे महात्मा गांधी सदन के एमआईसी कक्ष में आयोजित है. बैठक में निगम आयुक्त संबित मिश्रा सहित सभी अपर आयुक्त, उपायुक्त और जोन कमिश्नर तथा विभाग प्रमुख अधिकारी व एमआईसी सदस्य मौजूद रहेंगे. एमआईसी की बैठक में पंद्रहवें वित्त आयोग मद से प्राप्त राशि के उपयोग, सड़क डामरीकरण संबंधी प्रस्ताव, निगम कर्मचारी अधिकारियों के चिकित्सा क्षतिपूर्ति और गरीबों के पेंशन प्रकरणों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे.

