
रायपुर में भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी करने वाला आरोपी ओडिशा से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,ठग के खुद को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पीए बताकर, विधायक से ठगे थे 10000 रुपये।
आरोपी ने विधायक पुरंदर मिश्रा को फोन कर खुद को भाजपा नेता नितिन नवीन का PA बताते हुए भुवनेश्वर जाने के दौरान परेशानी में फंसने की कहानी बनाई। उसने पहले 4,500 रुपए की मांग की और फिर बातचीत के दौरान उसने अपनी बातों में भरोसा दिलाते हुए कुल 10 हजार रुपए अपने खाते में डलवा लिया भरोसा बढ़ाने के लिए उसने अपने सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें भी लगा रखी थीं।
विधायक ने जगन्नाथ मंदिर के सेवक नारायण मिश्रा के जरिए आरोपी के खाते में 10 हजार रुपए ट्रांसफर करा दिए। करीब डेढ़ घंटे बाद आरोपी ने फिर से पैसे की मांग की,जिसके बाद विधायक को संदेह हुआ। उन्होंने नितिन नवीन के कार्यालय से पुष्टि की तो पता चला कि उस नाम का कोई पीए मौजूद ही नहीं है।
विधायक को शक हुआ,शक की पुष्टि होने पर खम्हारडीह थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई पुलिस ने मोबाइल नंबर, बैंक खाते और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की। लोकेशन ओडिशा में मिलने पर टीम ने वहां दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उसने अन्य लोगों को भी इसी तरह निशाना तो नहीं बनाया है,इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस बाद के करेगी,

