
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में जन समस्या निवारण शिविर के दौरान एक अधिकारी पर जनता से अभद्र व्यवहार का आरोप लगते ही मामला तूल पकड़ गया। वीडियो वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आया, जांच के बाद CEO रूपेश कुमार पाण्डेय को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। उनकी जगह प्रभारी सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग महेन्द्र कुमार जांगड़े को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दरसअल,ग्राम थनौद में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर के दौरान जनपद पंचायत दुर्ग के CEO रूपेश कुमार पाण्डेय का कथित अभद्र व्यवहार अब उनके निलंबन की वजह बन गया है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया। मामला सीधे संभाग आयुक्त तक पहुंचा। जांच हुई और कार्रवाई भी।

