बड़ी खबर,वनमंत्री केदार कश्यप का अधिकारियों को सख्त निर्देश,वन विभाग में ‘विभागीय जांच की सुस्ती’पर एक्शन,देरी पर होगी कार्रवाई:- देखिए आदेश की कॉपी,मंत्री केदार कश्यप ने क्या दिया निर्देश,
रायपुर से मनोज शुक्ला कि रिपोर्ट:-
रायपुर,वन विभाग में वर्षों से लंबित विभागीय जांच प्रकरणों को लेकर वनमंत्री केदार कश्यप का सख्त निर्देश,आगामी तीन माह के भीतर अनिवार्य रूप से निराकृत करने के निर्देश वनमंत्री केदार कश्यप ने दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि के बाद यदि पुराने प्रकरण असामान्य अथवा अत्यधिक विलंब से प्रस्तुत किए जाते हैं,तो संबंधित जांचकर्ता एवं
प्रस्तुतकर्ता अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।इस संबंध में अपर मुख्य सचिव,वन विभाग को विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि जवाबदेही तय किए बिना प्रशासनिक सुधार संभव नहीं है। विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, समयबद्ध निर्णय और उत्तरदायित्व सुनिश्चित करना सुशासन की मूल आवश्यकता है।

