

रायपुर राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर में एक मकान से एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई.सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है,लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है.
राजधानी के टिकरापारा इलाके के संजय नगर में एक ही घर से 5 शव मिले, जानकारी के अनुसार
मृतक परिवार करीब 8 महीने पहले ही यहाँ रहने आया था।
मृतक सय्यद शाहिद बैटरी का कारोबार करता था।
आशंका है कि शाहिद ने पहले अपनी पत्नी और तीन बच्चों को भोजन में जहर देकर मौत के घाट उतार दिया,फिर खुद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी
पुलिस हर एंगल से जाँच कर रही है।

