
रायपुर आबकारी विभाग ने रायपुर-आरंग मार्ग पर ग्राम गोढ़ी के पास एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तालाब किनारे गड्ढे में छिपाई गई रॉयल गोवा व्हिस्की की 30 पेटी (1,440 प्लास्टिक पाव) अवैध शराब जब्त की है। कुल 259.20 बल्क लीटर की इस जब्त शराब की कीमत लगभग 1.72 लाख है।आबकारी विभाग को क्षेत्र में अवैध शराब खपाने की सूचना मिली थी,जिसके बाद टीम ने 5 दिनों तक गश्त कर यह सफलता हासिल की। आबकारी टीम को देखकर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर अपने वाहन समेत मौके से फरार हो गए,जिनकी तलाश की जा रही है।
आबकारी विभाग के अनुसार शराब तालाब किनारे गड्ढे में छिपाकर रखी गई थी। टीम को देखकर तस्कर वाहन सहित अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। जब्त शराब की कीमत करीब 1.72 लाख रुपए बताई गई है। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बड़ी मात्रा में अवैध शराब खपाने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद टीम ने लगातार 5 दिनों तक गश्त और तलाश अभियान चलाया। 20 और 21 जुलाई की दरमियानी रात आबकारी टीम ने रायपुर-आरंग मार्ग पर नाकेबंदी की। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम गोढ़ी के पास तालाब किनारे शराब छिपाई गई है। टीम ने मौके पर दबिश दी।

