छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,ASP स्तर के 59 और DSP स्तर के 92 पुलिस अधिकारियों के तबादले ओपी शर्मा SP, मुख्यमंत्री सुरक्षा की कमान
सुखनंदन राठौर,ASP, जगदलपुर,देखें पूरी लिस्ट,रायपुर से मनोज शुक्ला कि रिपोर्ट,
रायपुर,छत्तीसगढ़ शासन के गृह पुलिस विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बड़ी संख्या में अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस तबादला सूची के अनुसार ओ.पी. शर्मा को सेनानी,4वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल माना,रायपुर,से पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा, छत्तीसगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है। आदेश के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप पुलिस अधीक्षक (DSP) संवर्ग के 92 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
















