बड़ी खबर,उड़ीसा में PG मेडिकल परीक्षा पेपर लीक,
रायपुर से मनोज शुक्ला कि रिपोर्ट:-
एक तरफ संसद में पेपर लीक को लेकर नया कानून बन गया,वहीं विपक्षी पार्टियां लगातार धरना प्रदर्शन कर रहीं हैं,इसी बीच उड़ीसा में सामने आया PG मेडिकल परीक्षा पेपर लीक मामला इस समय जांच के दायरे में है। दरअसल 27 जुलाई को आयोजित ऑल ओडिशा PG मेडिकल परीक्षा (General Surgery MD/MS) के दौरान प्रश्नपत्र की तस्वीरें कथित तौर पर WhatsApp पर वायरल हुईं। आरोप है कि परीक्षा खत्म होने से पहले ही पेपर साझा किया गया।
शुरुआती जांच के अनुसार किसी ने परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस छिपाकर ले जाकर प्रश्नपत्र की फोटो खींची और उसे WhatsApp पर भेज दिया।
ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (OUHS) ने उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है।यह पता लगाया जा रहा है कि पेपर किस केंद्र से बाहर गया और इसमें कौन-कौन शामिल था।
अभी तक परीक्षा रद्द करने की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा शुरू कर दी है।
यह मामला संसद में हाल ही में पारित सख्त एंटी-पेपर लीक कानून के बीच सामने आया है। विपक्ष ने इसे लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं,जबकि सरकार ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

