बड़ी खबर,PM मोदी के ख़िलाफ़ वायरल टिप्पणी के बाद 15,साल की नाबालिग लड़की ने माफ़ी मांगी,देखिए लड़की ने वीडियो में क्या कहा,
रायपुर से मनोज शुक्ला कि रिपोर्ट:-
दिल्ली के कनॉट प्लेस में सड़क पर बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए 15 साल की एक लड़की का माफ़ी मांगते हुए वीडियो सामने आया है।
वह कहती है कि उसे अपनी टिप्पणी पर बहुत शर्मिंदगी है और वह भरोसा दिलाती है कि ऐसी घटना दोबारा नहीं होगी।
लगभग 50 सेकंड के इस क्लिप में, नाबालिग लड़की हाथ जोड़कर कहती है कि वह दोस्तों के साथ बाहर गई थी, तभी एक इन्फ़्लुएंसर ने उससे कैमरे पर कुछ बोलने के लिए कहा और उसने प्रधानमंत्री के बारे में अनुचित टिप्पणी कर दी।

