बड़ी खबर,देखिए पूरा वीडियो,आतंकियों की कायराना करतूत छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की आतंकवादी हमले में मौत,दोनों मजदूर ईंट भट्टा मे मजदूरी करते थे,दोनों मजदूरों का नाम पूछकर मारी गोली,
रायपुर से मनोज शुक्ला कि रिपोर्ट:-
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है। यह हमला 31 जुलाई की रात हुआ था,और दूसरे घायल मजदूर ने आज (1 अगस्त) इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
आतंकियों ने कुलगाम के केलम इलाके में एक ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे दो मजदूरों को निशाना बनाया।
शुरुआती जानकारी के अनुसार,हमलावरों ने दोनों से नाम पूछने के बाद गोली चलाई।
एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दूसरे को पहले अनंतनाग और फिर श्रीनगर के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
मृतकों की पहचान दीपक रात्रे और भूपेंद्र भैना के रूप में हुई है। दोनों छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे और रोजगार के लिए कश्मीर गए थे।
छत्तीसगढ़ के सक्ती के रहने वाले दीपक रात्रे बलौदाबाज़ार निवासी भूपेन्द्र भैना दोनों मजदूर कुलगाम के केलाम में ईंट भट्टे में मजदूरी करके अपने परिवार का जीवन यापन करते थे,
शुरुआती जांच में इस हमले के पीछे टीआरएफ का हाथ होने की बात सामने आई है। सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं,
घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई।
सेना,पुलिस और सीआरपीएफ ने आतंकियों की तलाश में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
यह लगभग 21 महीनों में जम्मू-कश्मीर में प्रवासी मजदूरों पर पहला बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है, जिससे घाटी में काम कर रहे बाहरी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर फिर चिंता बढ़ गई है।

