देखिए वीडियो,बड़ा हादसा,मध्यप्रदेश के ग्वालियर में तेज रफ़्तार टाटा मैजिक ने चार कांवड़ियों को रौंद डाला,कुछ अन्य लोग घायल बताया जा रहा है,सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया।
रायपुर से मनोज शुक्ला कि रिपोर्ट:-
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार टाटा मैजिक वाहन ने चार कांवड़ियों को कुचल दिया।
हादसा कांवड़ यात्रा मार्ग पर हुआ,जहां श्रद्धालु पैदल यात्रा कर रहे थे।
तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर कांवड़ियों के समूह में घुस गया।
इस हादसे में चार कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं,
सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया।
हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन का टायर फटने के बाद चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण वाहन कांवड़ियों पर चढ़ गया। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक जांच अभी जारी है।

