देखिए वीडियो राजधानी रायपुर के WRS कॉलोनी के तालाब में मिली अज्ञात युवती की लाश,लाश के पास ही मिला मोबाइल हत्या,हादसा या आत्महत्या,सभी एंगल से जांच में जुटी पुलिस,
रायपुर से मनोज शुक्ला कि रिपोर्ट:-
राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित WRS कॉलोनी के तालाब में आज एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।तालाब में युवती की लाश दिखने पर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार मृतका की उम्र करीब 24 से 25 वर्ष बताई जा रही है।
युवती की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, हालांकि उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।पुलिस अब मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। साथ ही साथ हर एंगल से जांच में जुटी है,

